Deoghar Municipal Corporation: 30 जून से पहले भरें होल्डिंग टैक्स और पाएं अधिकतम 15% की छूट

 

देवघर:  झारखंड के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को होल्डिंग टैक्स में बड़ी राहत दी जा रही है। यदि नागरिक 30 जून 2025 से पहले अपना होल्डिंग टैक्स जमा करते हैं, तो उन्हें ऑनलाइन भुगतान पर अधिकतम 15% तक की छूट मिल सकती है। ऑनलाइन भुगतान पर अधिकतम 15% की छूट जन सुविधा केंद्र के माध्यम से भुगतान पर 12.5% तक की छूट, डोर टू डोर कलेक्शन के तहत भुगतान पर 10% तक की छूट दी जा रही है।

2.5% छूट का लाभ पूरे साल लिया जा सकता है

छूट की श्रेणियों में सामान्य आवासी, खाली ज़मीन के मालिक को डोर टू डोर 5%, जन सुविधा केंद्र के तहत 7.5% और ऑनलाइन पर 10% की छूट दी जा रही है। विशेष श्रेणी के मालिक (महिला, वरिष्ठ नागरिक, विकलांग, सशस्त्र बल के सदस्य, ट्रांसजेंडर को डोर टू डोर में 10%, जन सुविधा केंद्र के माध्यम से 12.5% और ऑनलाइन भुगतान करने पर 15% की छूट दी रही है। इसमें शर्त है कि होल्डिंग टैक्स में एक ही मालिक का नाम होना चाहिए। जन सुविधा केंद्र में जाकर भी टैक्स जमा किया जा सकता है और 2.5% छूट का लाभ पूरे साल लिया जा सकता है।

ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान

वेबसाइट ब्राउज़ करें-suda.jharkhand.gov.in
ULB (नगर निकाय) का नाम चुनें
वार्ड नंबर और होल्डिंग नंबर दर्ज करें
भुगतान करें

Spread the love
  • Related Posts

    बारीडीह का 8 साल का आदित्य राज मॉडलिंग में नंबर 2, विधायक सरयू राय घर पर जाकर मिले, हौसला बढ़ाया

    जमशेदपुर :  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय गुरुवार को बारीडीह निवासी वर्षा श्रीवास्तव और सतीश कुमार के सुपुत्र आदित्य राज से मिले और उन्हें शुभकामनाएं दीं, हौसला बढ़ाया। गौरतलब…

    Spread the love

    Bahragora : लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय में पांच नए क्लासरूम के निर्माण की शुरुआत, विधायक ने दी सौगात

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की खेडुआ पंचायत अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू उच्च विद्यालय जयपूरा में पांच नए वर्ग कक्ष भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को विधायक समीर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time