जमशेदपुर: जनता मध्य विद्यालय, छोटागोविन्दपुर, जमशेदपुर में चार अतिरिक्त वर्गकक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोहपूर्वक संपन्न हुआ. यह योजना विधायक मंगल कालिंदी की अनुशंसा पर अनाबद्ध निधि से स्वीकृत की गई है. इस अवसर पर जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पल्टन मुर्मू ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया.
डॉ. परितोष सिंह ने बताया कि विद्यालय का मुख्य भवन काफी जर्जर हो चुका था. बारिश के समय पानी टपकने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही थी.उन्होंने कहा कि इन नए वर्गकक्षों के निर्माण से एक बड़ी समस्या का समाधान होगा. विधायक मंगल कालिंदी का यह प्रयास सराहनीय है. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पल्टन मुर्मू ने कहा कि विधायक मंगल कालिंदी के नेतृत्व में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में तीव्र गति से विकास कार्य हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि गोविन्दपुर क्षेत्र में लगातार नई योजनाएं स्वीकृत हो रही हैं, जो शिक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
इस अवसर पर नवमी सिंह, रजनी दास, परितोष दास, प्रकाश दूबे, मनोज कुमार, रिंटू ठाकुर, विजय कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व स्थानीय लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: फर्जी प्रमाण पत्र से लेकर शराब घोटाले तक, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को धोया
There is no ads to display, Please add some



















































