Ramgarh: रामगढ़ में पावर प्लांट चालू करने को लेकर होगी बड़ी बैठक, कौन होंगे शामिल?

रामगढ़: रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में पीवीयूएनएल पावर प्लांट को चालू करने में आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए 26 मई सोमवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी। उपायुक्त इस बैठक में पावर प्लांट संचालन से जुड़ी भूअर्जन, रोजगार तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर पीवीयूएनएल के अधिकारियों और संबंधित ग्रामवासियों के साथ विस्तार से चर्चा करेंगे।

ग्रामीण प्रतिनिधि और विस्थापित मोर्चा भी बैठक में होंगे शामिल
अंचल अधिकारी पतरातू को निर्देश दिया गया है कि वे जयनगर, बालकुदरा, रसदा और गोगदा के प्रत्येक से पांच- पांच गण्यमान्य व्यक्तियों को बैठक में शामिल होने के लिए सूचित करें। साथ ही विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष एवं पांच अन्य सदस्यों को भी इस बैठक में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :

Ramgarh: ट्रेन से दिल्ली ले जाया जा रहा था गांजा, पतरातु स्टेशन से दो तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू एवं सारंडा क्षेत्र में सीआरपीएफ ने चलाया पौधारोपण अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गुवा : सीआरपीएफ की 26वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशन में डैट/26वीं सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चन्द्र बादल के नेतृत्व में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला…

Spread the love

Bahragora : गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दे भारत सरकार, गायत्री परिवार ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम प्रखंड कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में सोमवार को ‘गौ सम्मान दिवस’ के अवसर पर ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गायत्री परिवार (खण्डामौदा) के प्रतिनिधियों द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time