Potka: शराब नीति से टूट रहे हैं गांव, पेसा कानून से ही बचेगा झारखंड – भागीरथी हांसदा

पोटका: पोटका क्षेत्र के जेएलकेएम नेता भागीरथी हांसदा ने झारखंड सरकार की शराब नीति को जनविरोधी करार देते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार की मौजूदा शराब नीति से गांव और आदिवासी समाज बर्बादी की कगार पर पहुंच चुका है. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि हंड़िया और दारू के कारण ग्रामीण परिवार टूट रहे हैं, सामाजिक ताना-बाना कमजोर हो रहा है और युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आकर अपना भविष्य गंवा रही है. यदि यही नीति आगे भी जारी रही, तो गांव विकास की मुख्यधारा से कटकर रह जाएंगे.

अनुसूचित क्षेत्रों में पूर्ण शराबबंदी की मांग
हांसदा ने स्पष्ट कहा कि पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पूर्ण शराबबंदी लागू होनी चाहिए. उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब संविधान आदिवासी क्षेत्रों को विशेष संरक्षण देता है, तो फिर ऐसी नीति क्यों जो उनके अस्तित्व को ही संकट में डाल दे? उन्होंने यह भी कहा कि यदि झारखंड सरकार वास्तव में ग्राम सभा को सशक्त करना चाहती है, तो बिना देरी के पेसा कानून लागू किया जाए. इस कानून के लागू होते ही ग्राम सभाओं को प्राकृतिक संसाधनों, भूमि, जल और सामाजिक निर्णयों पर स्वायत्त अधिकार प्राप्त हो जाएगा. भागीरथी हांसदा ने जोर देते हुए कहा कि आज झारखंड की आत्मा गांवों में बसती है. अगर गांव ही नष्ट हो जाएंगे, तो झारखंड की अस्मिता भी खो जाएगी. उन्होंने कहा कि पेसा कानून के जरिए ही झारखंड और झारखंडी समाज को समृद्ध किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा बकरीद, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 27.24 लाख की लागत से जमशेदपुर पूर्वी के बस्ती क्षेत्र और खेल के मैदान होंगे रोशन, हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Jamshedpur : असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कुलवंत सिंह बंटी ने दिलीप सैकिया को दी बधाई, हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास के नए युग का जताया विश्वास

जमशेदपुर :  भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड के पूर्व प्रभारी एवं असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time