Jamshedpur: नवपदस्थापित SSP को मिला सम्मान, साथ ही सौंपा गया शिकायतों का ज्ञापन

जमशेदपुर: जमशेदपुर में वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ एवं एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड के संयुक्त तत्वावधान में नव नियुक्त वरीय आरक्षी अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडे का पुष्प गुच्छ और पौधा देकर अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैफिक पुलिस से जुड़ी समस्याओं को लेकर दस सूत्री मांग पत्र भी सौंपा.

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के नाम पर आम नागरिकों को बिना कारण परेशान किया जा रहा है, और कई पुलिसकर्मी गुंडागर्दी जैसी हरकतें कर रहे हैं. साथ ही वर्दी में कैमरा न लगाए बिना चेकिंग करना भी कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है. प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि बिना बॉडी कैमरा लगाए चेकिंग करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए, और इस प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए.

 

एसएसपी ने दी कार्रवाई का भरोसा
एसएसपी पीयूष पांडे ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया और आश्वस्त किया कि छुपकर वाहन चेकिंग करने वाले पुलिसकर्मियों और स्थानों की पहचान कर ली गई है. उन्होंने प्रत्येक बिंदु पर निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

 

प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन रहे शामिल?
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
राकेश चौबे (अध्यक्ष, वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ)
शशि आचार्या (अध्यक्ष, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड)
सुनील गुप्ता (पंचायत समिति सदस्य एवं मुख्य संरक्षक)
मुकेश सिंह (उप मुखिया)
संतोष ठाकुर, सुरेश निषाद, नीरज सिंह (पंसस प्रतिनिधि)
राजकुमार सिंह (वार्ड सदस्य प्रतिनिधि)
वंदना गुप्ता (पूर्व वार्ड सदस्य)
रविंद्र कौर

 

इसे भी पढ़ें : Adityapur: जयप्रकाश उद्यान में ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करते एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time