Jamshedpur: कब सुधरेगी उलीडीह की सुरक्षा व्यवस्था, थाना प्रभारी से मिला JDU

जमशेदपुर: जनता दल (यू) उलीडीह थाना समिति का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में उलीडीह थाना प्रभारी से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध, विधि व्यवस्था की गिरती स्थिति और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर एक छह सूत्री ज्ञापन सौंपा.

 

चोरी व गृहभेदन की घटनाएं लगातार
क्षेत्र में बीते दिनों कई घरों में ताले तोड़कर कीमती सामान और नकद चोरी की घटनाएं सामने आई हैं. अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है.

महिलाओं की सुरक्षा खतरे में
चेन स्नैचिंग की घटनाएं आम हो गई हैं. पैदल चलती महिलाओं को बाइक सवार लुटेरे सुनसान इलाकों में निशाना बना रहे हैं.

नशे का बढ़ता खतरा
क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खुली बिक्री हो रही है. युवा वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में आकर अपराध की राह पकड़ रहा है.

पुलिस पेट्रोलिंग नदारद
कई इलाकों में नियमित पुलिस गश्ती न होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं. स्थानीय लोग भय के कारण शिकायत करने से डर रहे हैं.

भू-माफिया का आतंक
सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और एक ही जमीन को कई लोगों को बेचने जैसे फर्जीवाड़े का बोलबाला है. ऐसे माफिया पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है.

अवैध शराब और सट्टा कारोबार पर रोक जरूरी
क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और मटका-जुआ जैसे गैरकानूनी गतिविधियां खुलेआम चल रही हैं. इन पर कठोर कार्रवाई की आवश्यकता जताई गई है.

 

थाना प्रभारी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
थाना प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी बिंदुओं पर संवेदनशीलता के साथ जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है. इस मौके पर मनोज गुप्ता, संजय सिंह, शंकर बनर्जी, मनोज ओझा, मनोज राय, बिजेंद्र सिंह, राहुल तिवारी, सागर दत्ता, योगेंद्र साहू, अभिजीत सेनापति समेत कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नवपदस्थापित SSP को मिला सम्मान, साथ ही सौंपा गया शिकायतों का ज्ञापन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time