Jamshedpur: गरीब मरीज का अस्पताल बिल माफ, विधायक संजीव सरदार ने दिखाई सेवा की मिसाल

जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के ग्राम रांगामटिया निवासी कालीचरण सरदार के पुत्र समीर सरदार की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया. अस्पताल प्रशासन ने समीर के इलाज के लिए कुल ₹1,33,286 का बिल जारी किया, जिसमें परिजनों ने बड़ी कठिनाई से ₹85,966 का भुगतान किया.

लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी के चलते शेष ₹47,320 की राशि चुकाना उनके लिए संभव नहीं था. परिणामस्वरूप, अस्पताल प्रबंधन ने समीर सरदार को छुट्टी देने से मना कर दिया, जिससे परिवार मानसिक तनाव में आ गया.

विधायक के हस्तक्षेप से मरीज को मिली राहत
इस विषम परिस्थिति में मरीज के परिजनों ने पोटका विधायक संजीव सरदार से सहायता की गुहार लगाई. विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए स्वयं अस्पताल प्रबंधन से संपर्क साधा और संवेदनशील हस्तक्षेप के माध्यम से शेष ₹47,320 की बकाया राशि माफ करवाई.

उनके प्रयासों से मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल सकी और परिवार को राहत की सांस मिली.

परिजनों ने विधायक सरदार के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके इस मानवीय कदम ने उनके परिवार को एक नई उम्मीद दी है. भावुक स्वर में उन्होंने कहा — “जब संजीव सरदार जैसे जनप्रतिनिधि समाज में हों, तो कोई भी जरूरतमंद बेसहारा नहीं रह सकता.”

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पंचायत भवन बना खंडहर, ज्ञान केंद्र पर ताला – पंचायत प्रतिनिधियों ने जताई चिंता


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time