Adityapur: लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन कटा 78 पाउंड का केक, भोजपुरी गीतों ने बढ़ाया रंग

 

आदित्यपुर: आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर सभागार में लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में राजद सुप्रीमो और सामाजिक न्याय के प्रतीक लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया. समारोह की अगुवाई पूर्व नगर उपाध्यक्ष एवं लालू विचार केंद्र के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह ने की.

कार्यक्रम की शुरुआत 78 पाउंड के विशाल केक को काटने से हुई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘हैप्पी बर्थडे टू यू लालू प्रसाद यादव’ के नारों से सभा स्थल को गुंजायमान कर दिया. केक काटने से पूर्व पुरेंद्र सिंह ने लालू यादव की तस्वीर पर तिलक लगाकर आरती उतारी और पूजा-अर्चना की.

अपने उद्बोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि “लालू प्रसाद यादव एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की मजबूत विचारधारा हैं”. उन्होंने बताया कि लालू विचार केंद्र जल्द ही जातीय जनगणना, आबादी के अनुपात में आरक्षण और सामाजिक प्रतिनिधित्व को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन प्रारंभ करेगा.

उन्होंने कहा कि एसटी, एससी और ओबीसी को विधानसभा, लोकसभा, विधान परिषद और राज्यसभा में उनकी आबादी के आधार पर राजनीतिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए, इसके लिए संघर्ष तेज किया जाएगा.

 

 

जन्मदिन समारोह में भोजपुरी गायक राजेश रसिक यादव ने लालू यादव को समर्पित दो नए गीतों की प्रस्तुति दी —
“जुग जुग जिया ए माई के लाल बाटे, अनघा बधाई” और “हैप्पी बर्थडे लालू चाचा के” इन गीतों पर कार्यकर्ता थिरकते नजर आए. समारोह में लालू और राजद से जुड़ी कई रचनाएं गाई गईं, जिनमें “लालू बिना चालू इ बिहार ना होइ” जैसी लोकप्रिय पंक्तियाँ शामिल थीं.

कार्यक्रम के दौरान लालू विचार केंद्र के कार्यकर्ताओं ने लालू यादव की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. मंच से यह स्पष्ट किया गया कि राजद केवल सत्ता की राजनीति नहीं, समाजिक परिवर्तन का आंदोलन है.

इस कार्यक्रम में राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश, जिला अध्यक्ष सकला मारडी, युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव, शिक्षाविद एस डी प्रसाद, रामानंद भक्त, राजेश रसिक यादव, एस एन यादव, मनोज चौरसिया, गौरी यादव, राजेश्वर पंडित, राजेश वर्मा, विनोद जायसवाल, यशोदा देवी, सुचिता बारिक, कुंती देवी, श्याम यादव सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप मंडल, आर के अनिल, संतोष सिंह, प्रभास झा, अखिलेश सिंह, विशाल राणा, विवेक राणा, अयोध्या गिरी, राजेश यादव, ओमप्रकाश, राजकुमार यादव, सिमरन मेहरा, रघुनाथ प्रसाद सिंह, मिथिलेश झा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: CM हेमंत सोरेन की भाभी समेत नौ पर पूर्व PA ने लगाए संगीन आरोप, मामला दर्ज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टिनप्लेट प्रबंधन से मिला जदयू प्रतिनिधिमंडल, हादसे में घायलों के इलाज और मृतक कर्मियों के परिजनो को मुआवजे को लेकर की चर्चा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के  विधायक  सरयू राय के निर्देश पर सोमवार को जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल  टिनप्लेट टाटा स्टील के एमडी उज्ज्वल चक्रवर्ती से मुलाकात की। इस दौरान तीन…

Spread the love

Jamshedpur : सोनारी में खुले मैदान के सार्वजनिक उपयोग से रोक की विधायक सरयू राय से शिकायत, विधायक ने कहा वार्ता कर मामले का कराएंगे समाधान 

जमशेदपुर : सोनारी के भागवत मुहल्ला स्थित खेल मैदान से स्थानीय लोगों का प्रवेश बंद किए जाने के मामले में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने संज्ञान लिया है।सोमवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time