Jhargram: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से पीएम जनमन योजना शीघ्र शुरू कराने की मांग की गई

झाड़ग्राम : जंगलगमहल स्वराज मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महातो ने झाड़ग्राम जिला शासक के माध्यम से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को एक पत्र प्रेषित किया है, जिसमें राज्य में “प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान” (PM-JANMAN) योजना के प्रभावी एवं शीघ्र क्रियान्वयन की माँग की गई है।

प्रभावशीलता को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई

यह योजना वर्ष 2023 में  नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) के लक्षित विकास को सुनिश्चित करना है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के लिए पर्याप्त बजटीय प्रावधान किए जाने के बावजूद, पश्चिम बंगाल—विशेषकर आदिवासी बहुल जिले जैसे अलीपुरद्वार, पुरुलिया, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर—में इसके कार्यान्वयन की गति और प्रभावशीलता को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है।

 

जंगलगमहल स्वराज मोर्चा ने राज्य सरकार से निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी हैं:

1. पश्चिम बंगाल में PVTG समुदायों की पहचान और मैपिंग शीघ्र पूरी की जाए, यदि अभी तक नहीं किया गया है । 2. योजना के क्रियान्वयन हेतु राज्य और केंद्र की संसाधनों का समन्वय सुनिश्चित किया जाए। 3. जिलास्तरीय प्रशासन को समुचित अधिकार और संसाधन प्रदान कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। 4. फंड का पारदर्शी उपयोग, सतत निगरानी और समय-समय पर सार्वजनिक रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए। 5. दूरस्थ जनजातीय गांवों में सड़क, मोबाइल/इंटरनेट, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेय जल, स्वच्छता, आवास और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। जंगलगमहल स्वराज मोर्चा का मानना है कि यदि यह योजना सही तरीके से लागू की जाती है, तो यह पश्चिम बंगाल के PVTG समुदायों के लिए एक परिवर्तनकारी कदम साबित हो सकती ।

इसे भी पढ़ें : potka: जन्मेजय सरदार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल, टाटानगर की विशेष गोष्ठी संपन्न

    Jamshedpur : नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल, टाटानगर की विशेष गोष्ठी संपन्न जमशेदपुर : गायत्री ज्ञान मंदिर, भालूबासा में नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल, टाटानगर की एक विशेष…

    Spread the love

    Jamshedpur : विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

    जमशेदपुर : विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी के पदभार समारोह में जमशेदपुर एवं चाईबासा समेत राज्य के सात जिला कमिटी की भी विधिवत घोषणा की गई। जमशेदपुर के सुरेश शर्मा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time