Gamharia: काम से निकाले गये कामगारों की बहाली को सात दिनों का अल्टीमेटम

गम्हरिया: गम्हरिया स्थित टीजीएस कंपनी के अभिषेक कंस्ट्रक्शन के अधीन कार्यरत 18 मजदूरों को काम से निकाले जाने से कामगारों में आक्रोश व्याप्त है. पीड़ित कामगारों ने मामले की सूचना झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी को देते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगायी. इसके बाद श्री माझी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कंपनी गेट पर कामगारों के साथ प्रदर्शन किया. साथ ही मानव संसाधन विभाग प्रमुख को ज्ञापन सौंप सात दिनों का अल्टीमेटम दिया गया.

उचित फाइनल सेटलमेंट भी नहीं दे रहा

ज्ञापन में कहा गया है कि 18 कामगार करीब नौ वर्ष से अभिषेक कंस्ट्रक्शन के अधीन कार्यरत थे, जिन्हें कुछ माह पूर्व बिना किसी सूचना के निकाल दिया गया. वहीं उचित फाइनल सेटलमेंट भी नहीं दे रहा है. झामुमो ने हटाये गये कामगारों को पुनः बहाल करने व एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है, अन्यथा गेट जाम करने की चेतावनी दी गयी. इस दौरान नगर उपाध्यक्ष शंकर मुखी समेत कामगार शामिल थे. कंपनी के प्रतिनिधि ने भी सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: SAIL के DML निदेशालय का गठन, अधिकारियों का व्यापक पुनःपदस्थापन

Spread the love
  • Related Posts

    Gamharia : आंजनेय इस्पात कंपनी में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, छोटा हाथी जब्त

    गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र में स्थित आंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 6 आरोपियों को…

    Spread the love

    Jamshedpur : भांजे से प्यार की खबर पति को लगने के बाद तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

    जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर आनंद नगर की रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतका पति शशिकांत चौरसिया की पत्नी ज्ञान किरण (30)…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time