Deoghar: राहगीरों से पैसे की वसूली करती राजस्थान की आठ युवतियों को पुलिस ने पकड़ा

 

देवघर:  जिले के सारठ थाना क्षेत्र के आराजोरी और पथरड्डा ओपी के सिमरा मोड़ के पास राहगीरों को रोक कर पैसे की वसूली करते राजस्थान की आठ युवतियों को पुलिस ने पकड़ा है। युवतियों से पूछताछ शुरू में बताया कि वे लोग काफी गरीब हैं और वे सभी राजस्थान की रहने वाली हैं। आठ की संख्या में वे लोग सभी लोग चाइल्ड वेल्फेयर के लिए फंड इकट्ठा कर रही हैं। हालांकि उन लोगों के पास कोई पुख्ता दस्तावेज या प्रमाण नहीं था। सभी लोगों के पास आधार कार्ड तो था, लेकिन आरंभिक जांच में वह भी जाली प्रतीत हो रहा था।

युवतियों को पुलिस ने लगाई फटकार

पुलिस सभी के आधार कार्ड को लेकर उनकी पहचान में जुट गई है। साथ ही सारी युवतियों को फटकार लगाते हुए पुलिस ने उन्हें आगे ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। जिस पर युवतियों ने पुलिस को एक अवसर की मांग की और कहा कि वे सभी मौके से टोटो पर सवार होकर स्टेशन जायेगी व ट्रेन पकड़ कर सीधे राजस्थान चली जाएगी। उधर, युवतियों से पूछताछ के दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोगों ने बताया कि गिरिडीह व धनबाद जिले में कितने ही राहगीरों से लाखों की उक्त लड़कियां उगाही कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें : Jhargram: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से पीएम जनमन योजना शीघ्र शुरू कराने की मांग की गई

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार…

    Spread the love

    Jamshedpur : नीलडीह ब्रिज के पास युवक पर चापड़ से हमला, 15-20 लोगों ने किया हमला, एमजीएम में भर्ती

    जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नीलडीह ब्रिज के पास रविवार दोपहर नामदा बस्ती निवासी एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। 15 से 20…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time