गम्हरिया: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) महिला मोर्चा की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक अनिता हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. इसमें ग्राम स्तर पर महिला मोर्चा का विस्तार करने पर चर्चा की गयी. साथ ही महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान महिलाओं पर शोषण करने तथा अत्याचार करने वालों को सबक सिखाने का संकल्प लिया गया. सदस्यों ने कहा कि महिला पर अत्याचार करने वालों की अब खैर नहीं.
जेएलकेएम करेगी न्याय
कोई शोषण नहीं-कोई अत्याचार नहीं. अब जेएलकेएम करेगी न्याय. बैठक में केंद्रीय सचिव सविता महतो, वीणा महतो, भानुप्रिया महतो, सोनामणी मार्डी, भानुमति महतो, मीनाक्षी महतो, सुगा महतो, सुलोचना महतो, विजय लक्ष्मी महतो, अनिता महतो, पूनम महतो, रूबि महतो, संजू महतो, देवती महतो, सोनोका महतो, सुशीला मार्डी, सविता मार्डी, छवि सरदार, कविता कालिंदी समेत महिला मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: भ्रष्टाचार के आरोप में दो पुलिस कर्मी निलंबित
There is no ads to display, Please add some



















































