West Singhbhum: वार्ड सदस्य पर तीर चलाने वाला आरोपी भाई गालु चाम्पिया गिरफ्तार, तीर-धनुष बरामद

गुवा: गुवा थाना अंतर्गत प्राथमिकी कांड संख्या 28/25 के तहत एक सनसनीखेज घटना में नुईआ गांव निवासी गालु चाम्पिया (35 वर्ष) को अपने ही चचेरे भाई एवं वर्तमान वार्ड सदस्य सोमनाथ चाम्पिया पर तीर से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह हमला रविवार, 16 जून 2025 को भूमि विवाद को लेकर हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गालु चाम्पिया ने पारिवारिक भूमि विवाद के चलते अपने ही चचेरे भाई सोमनाथ चाम्पिया पर तीर से वार किया। हमले में सोमनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गांव से की गिरफ्तारी
घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गालु चाम्पिया को उसके गांव नुईआ से गिरफ्तार कर लिया।
घटना में प्रयुक्त तीर और धनुष भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 118(1)/109(1) के तहत गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया।
थाना प्रभारी के अनुसार, मामले से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिससे अभियोजन की प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: SBI CSP संचालक से दिनदहाड़े 4.80 लाख की लूट, सिर पर हमला कर किया घायल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का 7 अगस्त को जमशेदपुर में शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

जमशेदपुर : देशव्यापी नशामुक्ति जनजागरण को नई गति देने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह…

Spread the love

Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन

जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time