West Singhbhum: ड्यूटी से लौट रहे श्रमिकों की बोलेरो को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, सभी सुरक्षित

गुवा: गुवा स्थित टाटा स्टील की विजय-2 खदान से ड्यूटी समाप्त कर बहदा गांव लौट रहे श्रमिकों की बोलेरो को मंगलवार दोपहर उस वक्त हादसे का सामना करना पड़ा, जब सैडल गेट क्षेत्र में एक तेज रफ्तार लाईन ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तीव्र थी कि बोलेरो को आंशिक क्षति पहुंची, लेकिन सौभाग्यवश सभी श्रमिक सुरक्षित बच निकले।

घटना के बाद श्रमिकों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सैडल गेट पर मौजूद कंपनीकर्मियों से संपर्क किया। कर्मचारियों ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रक को मौके पर ही पकड़ लिया। इससे किसी बड़ी चूक और चालक के फरार होने की संभावना पर समय रहते विराम लग सका।

प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी: “एक पल की चूक, जीवन पर भारी पड़ सकती थी”
बहदा गांव निवासी श्रमिक मंगल माझी ने बताया, “हम करीब आधा दर्जन श्रमिक बोलेरो में सवार होकर लौट रहे थे। जैसे ही वाहन सैडल गेट पार कर रहा था, एक ट्रक तेज गति से सामने से आया और बोलेरो से टकरा गया।”

उन्होंने कहा, “बोलेरो चालक की तत्परता और संतुलित प्रतिक्रिया ने हमारी जान बचा ली। यदि थोड़ी भी देरी होती, तो एक बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।”

 

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: वार्ड सदस्य पर तीर चलाने वाला आरोपी भाई गालु चाम्पिया गिरफ्तार, तीर-धनुष बरामद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jhargram : लालगढ़ में फुटबॉल मैच के दौरान हुआ वज्रपात, युवक की मौत, कई दर्शक हुए घायल

झाड़ग्राम : लालगढ़ के कांटापहाड़ी स्थित कुमारबांध मैदान में शुक्रवार शाम फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से हितेन मुर्मू नामक एक युवक की मौत हो गई। हादसे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time