गम्हरिया: गम्हरिया के डीवीसी मोड़ के पास, आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 2 और 3 को जोड़ने वाली सड़क पर भीषण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस मार्ग से होकर गुजरने वाले नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे क्षेत्र में असंतोष और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
जनलोक कल्याण मोर्चा (जेएलकेएम) के नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो ने बताया कि 23 मई को आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या के समाधान की मांग की गई थी।
लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिससे जनता में निराशा और गुस्सा साफ झलक रहा है।
प्रदीप महतो ने बताया कि क्षेत्र में स्थित दो बिल्डरों के बीच जल निकासी को लेकर विवाद चल रहा है।
एक बिल्डर द्वारा जल छोड़ा जा रहा है, जबकि दूसरा बिल्डर पानी के बहाव को रोक रहा है।
इस आपसी विवाद की चपेट में आम जनता आ गई है, जो हर दिन जलजमाव के कारण परेशान हो रही है।
जेएलकेएम अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बिल्डरों के कार्यालयों का घेराव किया जाएगा और पार्टी स्तर से जनांदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आम जनता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: ड्यूटी से लौट रहे श्रमिकों की बोलेरो को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, सभी सुरक्षित
There is no ads to display, Please add some



















































