Jamshedpur: सरयू राय ने 72 लाख की इन नौ योजनाओं का किया शिलान्यास

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को 72 लाख रुपये की लागत से संचालित 9 योजनाओं का शिलान्यास कदमा के रामजनमनगर स्थित सामुदायिक भवन में किया. ये योजनाएं नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत क्रियान्वित होंगी.

किन परियोजनाओं का होगा निर्माण?

  1. कदमा, रामजनमनगर: रोड नंबर 10 में प्रेम कुमार जायसवाल के घर से विजय प्रसाद सिंह के घर तक सड़क का निर्माण.
  2. मोहन पथ: चौक से झंडा मैदान तक सड़क निर्माण.
  3. सोनारी, परदेशी पाड़ा: वीर मंच सामुदायिक भवन के पास और अन्य क्षेत्रों में पेवर्स ब्लॉक सड़क का निर्माण.
  4. धातकीडीह: मस्जिद रोड और रज्जक अपार्टमेंट से दानिश अपार्टमेंट तक पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन.
  5. शास्त्रीनगर, ब्लॉक नंबर 3: नाली निर्माण और सड़कों का पुनर्निर्माण.
  6. कदमा, रामजनमनगर: काली मंदिर के पीछे नाली और स्लैब निर्माण.
  7. हनुमान मंदिर क्षेत्र: नाली निर्माण और अन्य आवश्यक सुधार कार्य.
  8. सोनारी, कुजनगर: नाली निर्माण और त्रिवेणी अपार्टमेंट तक सड़क का विकास.
  9. सिद्धु कान्हू बस्ती: मुख्य सड़क तक नाली निर्माण और पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन.

जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद विद्युत महतो के प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, जमशेदपुर अक्षेस के सहायक अभियंता संजय सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, धर्मेंद्र प्रसाद, नीरज सिंह, भीम सिंह, राकेश सिंह, झुना सिंह, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, के पी सिंह और टी डी गांगुली उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी हुए शामिल

Spread the love

Related Posts

potka : मुखिया की शिकायत प र हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग पहुंची प्रदूषण विभाग की टीम, प्रदूषण रोकथाम के दिए निर्देश

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से हो रही लोडिंग-अनलोडिंग एवं ओवरलोडिंग परिवहन के कारण क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज की ओर से प्रदूषण…

Spread the love

Gua : सारंडा में एक अनोखा वृद्धाश्रम ” अपना घर ” 14 बुजूर्गों का बेटा बनकर घर पर ही सेवा कर रहे हैं समाजसेवी संतोष पंडा

गुवा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : झारखंड के अति दुर्गम क्षेत्र सारंडा में समाजसेवी संतोष पंडा के द्वारा जंगल के विभिन्न गांव के 14 बुजूर्गों  की बेटा बनकर सेवा कर रहे हैं। कुमडी,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time