Jamshedpur: JDU ने मनाया 170वां हूल दिवस, विधायक सरयू राय ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) एसटी मोर्चा द्वारा बिरसानगर चौक स्थित सिद्धू–कानू स्मारक स्थल पर 170वां हूल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शामिल हुए. उन्होंने जद (यू) नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सिद्धू–कानू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

“सिद्धू–कानू अमर रहें” के जयघोष से स्मारक स्थल गूंज उठा और वीर शहीदों की स्मृति को संकल्प के साथ याद किया गया.

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने संथाल विद्रोह के नायकों — सिद्धू–कानू, चांद–भैरव और फूलो–झानो — को नमन करते हुए उनकी अद्वितीय वीरता और बलिदान को याद किया.

जद (यू) नेता प्रकाश कोया ने कहा कि, “हूल क्रांति के इन महानायकों की जीवन गाथा युगों-युगों तक जनमानस को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और मातृभूमि के लिए समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी।”

इस मौके पर जद (यू) जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, प्रकाश कोया, अमित शर्मा, संजीव सिंह, अशोक सिंह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार, सूरज हेम्ब्रम, सुलोचना मुंडा, भानू देवी मुंडा, राहुल सिन्हा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी ने न केवल वीरों को श्रद्धांजलि दी, बल्कि यह भी संदेश दिया कि आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता संग्राम के योगदान को राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बनाया जाना चाहिए.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: आजसू पार्टी ने मनाया ‘समर्पण दिवस’, शहीदों को सम्मान देने का लिया संकल्प

Spread the love

Related Posts

Bahragora : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा: बहरागोड़ा में मशाल जुलूस निकाल जताई नाराजगी

बहरागोड़ा : JPSC और JSSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम बहरागोड़ा के कालियाडिंगा में…

Spread the love

Jamshedpur : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की स्मृति में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन दरबार, कई समाजसेवी हुए सम्मानित

जमशेदपुर : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की वार्षिक स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक समागम एवं कीर्तन दरबार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time