Jamshedpur : बिष्टुपुर तुलसी भवन में मारवाड़ी महिला मंच का तीन दिवसीय राखी मेला 05 से 07 जुलाई तक

जमशेदपुर :  महिलाओं को सशक्त करने हेतु मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा तीन दिवसीय राखी मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) का आयोजन बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में 05 से 07 जुलाई (शनिवार, रविवार और सोमवार) तक होने जा रहा हैं जिसकी सभी तैयारियां पुरी हो गयी हैं। मेला रोजाना सुबह 10 बजे से रात 09 बजे तक खुला रहेगा। मेला का औपचारिक रूप से उद्घाटन शनिवार 05 जुलाई की शाम 4 बजे वर्ल्ड चौंपियन मुक्केबाज सह डीएसपी अरुणा मिश्रा के द्वारा किया जाएगा। मंच की सभी सदस्य इसे सफल बनाने में लगी हुई हैं। इस मेले में लगभग 50 स्टाल लगाए गये हैं, जिसमें विभिन्न शहरों से आई महिलाओं ने राखियो के स्टाल लगाए हैं। यह जानकारी संस्था की अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने गुरूवार को एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि इस मेले का सभी लोगों को बहुत इंतजार रहता है। इसकी खासियत यह है कि आपको एक ही छत के नीचे राखी, गिफ्ट आइटम, बेड शीट, लड्डू गोपाल की पोशाक, बंधनवार, साड़ी, कुर्ती और गृह सज्जा के सामानों का भरपूर कलेक्शन उपित मूल्य पर मिल जाता हैं। इसके अलावा गृह उपयोगी हाथों से बने आचार, पापड़, मंगोड़ी, खजला भी मिलते हैं। महिलाओं को सशक्त करने हेतु यह मेला विगत 36 वर्षों से निरंतर लगाया जा रहा हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स के एमटीसी में परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शनि शांति यज्ञ का आयोजन, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

जमशेदपुर : जुगसलाई के दुखु मार्केट स्थित रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड पर शनिवार को शनिदेव मंदिर में झारखंड शनि शांति यज्ञ (हवन) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

Spread the love

Bahragora : बकरीद को लेकर बहरागोड़ा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना परिसर में शनिवार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता नीत नितिन सुरीन की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time