Jamshedpur : तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्ती, स्कूल व कॉलेज के आस-पास चलाया गया जांच अभियान

कलक्ट्रेट व जुबली पार्क के आसपास के दुकानों में की गई जांच, लगाया गया जुर्माना.

जमशेदपुर : धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में स्कूल व कॉलेज के आसपास तंबाकू उत्पाद की बिक्री को लेकर जांच अभियान चलाया गया।  इस दौरान ग्रेजुएट कॉलेज, टैगोर एकेडमी, कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास के क्षेत्र में दुकानों में छापेमारी की गई। मौके पर दुकानों से तम्बाकू उत्पाद जब्त किया गया तथा जूर्माना भी वसूला गया। जब्त किए गए तम्बाकू उत्पाद को नष्ट किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : झारखंड गैर सरकारी विद्यालय संघ ने शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन से की मुलाकात

 विधि सम्मत होगी कार्रवाई

वहीं कुछ चाय दुकानों में मिलावट की शिकायत पर चाय का सैंपल संग्रह किया गया जिसे जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम भेजा गया। जांच दल में कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन भी शामिल थे। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि स्कूल व कॉलेज के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद की बिक्री करना निषेध है। जांच के क्रम में तंबाकू उत्पाद दुकानों में पाये जाते हैं तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि दुकानों में अवैध तरीके से बेचे जा रहे तंबाकू उत्पादों को लेकर जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : खरमास खत्म, शुभ मुहूर्त के साथ मांगलिक कार्य आज से शुरू

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक समस्याएं मुसाबनी : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *