देवघर: श्रावणी मेले के पहले सप्ताह (11 से 16 जुलाई) के भीतर बाबा बैद्यनाथ धाम में 8 लाख 70 हजार 53 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर शिवभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। इनमें से 6,08,950 श्रद्धालु आंतरिक अरघा मार्ग से, 2,46,146 भक्त बाह्य अरघा से और 14,958 श्रद्धालु शीघ्र दर्शनम के माध्यम से बाबा का दर्शन कर पुण्य लाभ लिया।
मंदिर को हुई 50 लाख से अधिक की आय
मेले के पहले सप्ताह में मंदिर समिति को विभिन्न स्रोतों से कुल 50 लाख 54 हजार 784 रुपये की आय हुई। यह आय शीघ्र दर्शनम टिकट, प्रसाद विक्रय, दान और अन्य शुल्कों से प्राप्त हुई।

उपायुक्त ने दी जानकारी, जताया संतोष
डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने मीडिया सेंटर में आयोजित साप्ताहिक प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहली सोमवारी को अत्यधिक भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को शांतिपूर्वक जलार्पण कराया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी तीन सोमवारी को लेकर व्यवस्था को और सशक्त बनाया गया है, ताकि कांवरियों को कोई असुविधा न हो।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क
एसपी सह डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और महिला सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर!, झारखंड से हुआ था एकमात्र नामांकन
There is no ads to display, Please add some



















































