Jamshedpur: सर्किल इंस्पेक्टर से DSP बने मनोज कुमार, टेल्को कॉलोनी में हुआ स्वागत

जमशेदपुर:  सर्किल इंस्पेक्टर से पदोन्नत होकर आरक्षी उपाधीक्षक (डीएसपी) बने मनोज कुमार का रविवार को टेल्को कॉलोनी में भव्य स्वागत किया गया. यह सम्मान समारोह सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया था.

मनोज कुमार ने कम समय में अपनी सरलता, कर्मठता और कुशल व्यवहार से गोविंदपुर, बिरसानगर और टेल्को थाना क्षेत्र में आदर्श पुलिस अधिकारी की पहचान बनाई है. उनके कार्यशैली से समाज के हर वर्ग के लोग प्रभावित हुए हैं, विशेष रूप से वे लोग जो सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं.

समारोह के दौरान कुमार को फूलों का गुलदस्ता और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे अपनी नई जिम्मेदारी में भी जनसेवा और न्यायप्रियता के उसी भाव को जारी रखेंगे.

सम्मान कार्यक्रम में विश्राम प्रसाद, जितेंद्र कुमार, अशोक सिंह, अजीत कुमार, ओमप्रकाश सिंह, धीरेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, राजकुमार राय, विश्वनाथ प्रसाद, एके सिंह, अजीत प्रसाद, अमरेन्द्र कुमार, नारायण सिन्हा, लक्ष्मीकांत, रणधीर कुमार, राकेश कुमार सिन्हा, अनुप कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. सभी ने श्री कुमार को शुभकामनाएं दीं और समाजहित में उनकी भूमिका को सराहा.

 

इसे भी पढ़ें : Sonu Sood: सोनू सूद ने सोसाइटी में घुसे सांप को खुद पकड़ा, कहा – चल बेटा, अब तुझे छोड़ के आते हैं

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बहरागोड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी कार्यालय परिसर में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन कर झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के…

Spread the love

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time