गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र के बलरामपुर निवासी अधिवक्ता श्याम सुंदर यादव के घर में चोरी की वारदात हुई है. चोरों ने हजारों रुपये के आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा लिए. चोरी के मामले में अधिवक्ता की पत्नी पूजा यादव ने गम्हरिया थाना में लिखित शिकायत देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
चोरी हुए सामानों में दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी कान की बाली, तीन मोबाइल फोन और अन्य घरेलू सामग्री शामिल है. घटना से परिवार में दहशत का माहौल है. गम्हरिया थाना की पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. हालांकि, अब तक चोरी के पीछे शामिल लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
इसे भी पढ़ें : Attack On Saif Ali Khan: 5 महीने जेल में बिताने के बाद आरोपी ने मांगी जमानत, कहा – काल्पनिक है कहानी
There is no ads to display, Please add some



















































