Jamshedpur: वरिष्ठ अधिवक्ता युधिष्ठिर महतो का आकस्मिक निधन, पार्थिव शरीर थोड़ी देर में पहुंचेगा न्यायालय

जमशेदपुर:  जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता युधिष्ठिर महतो का 20 जुलाई को प्रातः टाटा मोटर्स अस्पताल में हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया. वे लगभग 64 वर्ष के थे.

युधिष्ठिर महतो मूल रूप से हाता के पास के रहने वाले थे. वर्तमान में वे परसुडीह में निवास करते थे. उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं, जो वर्तमान में बाहर रहते हैं. उनके आगमन के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी.

उनके पार्थिव शरीर को आज , 21 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे, न्यायालय परिसर लाया जाएगा, जहां अधिवक्ता समुदाय पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देगा.

पुष्पांजलि के उपरांत, 1:30 बजे, स्वर्णरेखा वर्णन घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस दुःखद समाचार की जानकारी हेमंत कुमार, अक्षय कुमार झा, लालतू चंद्र एवं उपाध्यक्ष बलाई पांडा ने मिलकर सभी अधिवक्ताओं को दी. सभी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए युधिष्ठिर महतो को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: विश्व शांति के संकल्प के साथ देवघर रवाना हुआ युवा जत्था

 

Spread the love

Related Posts

Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर वार्ता विफल, संयुक्त यूनियनों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

गुवा : सेल की लौह अयस्क खदानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने को लेकर प्रबंधन, प्रशासन और संयुक्त यूनियनों के बीच सोमवार को गुवा के एचआरडी में कई दौर…

Spread the love

Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी पर चार लौह अयस्क खदानों में ठप्प हुआ कामकाज, श्रमिकों ने पुरानी व्यवस्था बहाल करने की उठाई मांग

टायर जलाकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध गुवा :  सेल प्रबंधन द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को लागू करने की पहल अब बड़े औद्योगिक टकराव का रूप लेती दिख…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time