Bahragora: कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी में जुटा सदगोप समाज, नेताजी शिशु उद्यान में होगा आयोजन

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत नेताजी शिशु उद्यान परिसर में बुधवार शाम को सदगोप समाज की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता भवानी शंकर घोष ने की. इस दौरान समाज के लोगों ने आगामी 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन उसी परिसर में भव्य रूप से करने का निर्णय लिया.

बैठक में बताया गया कि जैसे हर वर्ष जन्माष्टमी को उत्सव की तरह मनाया जाता है, वैसे ही इस वर्ष भी इसे भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है. आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान, झांकी, भजन-संध्या जैसे कार्यक्रम शामिल रहेंगे.

बैठक में भव शंकर बासुरी, जन्मेजय करण, आदित्य प्रधान, अश्विनी कुमार बासुरी, नगेन माईति, प्रबीर कुमार घोष, विजय पात्र, मिंटू पाल, आशुतोष माईति सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे. सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर सहयोग देने का आश्वासन दिया.

 

इसे भी पढ़ें :  Saraikela: खतरा नहीं, सतर्कता ज़रूरी, मॉक ड्रिल में सुरक्षा उपायों पर मिली जानकारी

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time