Jamshedpur : टोल टैक्स के वार्षिक भुगतान की Minister की घोषणा का बीजेपी नेता ने किया स्वागत

जमशेदपुर : भाजपा किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश के नेता जय प्रकाश पांडेय ने केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितीन गडकरी की उस घोषणा का स्वागत किया. जिसमें श्री गडकरी ने 15 अगस्त से राष्ट्रीय राज मार्गो को जाम से मुक्ति की योजना का खुलासा किया. अब मात्र 3000 रुपया वार्षिक एक बार के भुगतान कर लगभग एक वर्षों तक (200 बार से अधिक) टोल नाका को पूरे भारत में पार कर सकते है, इससे टोलनाका पर भीड़ भी कम होगी और राष्ट्रीय राज मार्गो को जाम से मुक्ति मिल सकेगी ,इससे संपूर्ण भारत के वाहन मालिकों और आम नागरिकों को जल्दी से यात्रा पूरी करने में सहूलियत मिलेगी. खासकर रोगियों को भी जाम में फंस कर अकस्मात  मृत्यु होने की घटना से मुक्ति मिलेगी. भाजपा नेता ने कहा कि इस तरह के फायदे से आम जनता में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है. मंत्री की पहल पर पूरे राष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्गो के सुंदरी करण और नए राष्ट्रीय राज मार्गो का निर्माण तेजी से हो रहा है,जो आने वाले समय में वाहनों को भी पेट्रोल, डीजल से मुक्त करने की योजना चलाई जा रही है. आने वाले समय में राष्ट्रीय राज मार्गो को प्रदूषण मुक्त करने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाली वृद्धा का पीएलवी ने रेस्क्यू कर गंतव्य स्थान पहुंचाया

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jhargram : जेएसएम ने जंगलमहल क्षेत्र के समग्र विकास की मांग को लेकर डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

कुड़माली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की अनुशंसा व मुंडारी, भूमिज और कोड़ा भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग झाड़ग्राम :  जंगलमहल स्वराज मोर्चा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time