Jamshedpur: रोटरी क्लब ने की यूथ लीडरशिप अवार्ड्स RYLA की शुरुआत

जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा स्थित केरला पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब द्वारा तीन दिवसीय रोटरी युथ लीडरशिप अवार्ड ‘पंख’ नामक कार्यक्रम की शुरुआत की गई. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करने और केरला पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य के साथ की गई. इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरभ राय मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम के अन्य प्रमुख वक्ताओं में MOC Rtn अमरेश सिंहा, केपीएस डायरेक्टर शरद चंद्रन, प्रेसिडेंट RCJW Rtn डॉ अमित मुखर्जी, और रायला के डायरेक्टर DGN Rtn अनु नारंग शामिल थे.

युवाओं के लिए प्रेरणा
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अमरेश सिंहा ने कहा कि यह कार्यक्रम खासकर युवाओं के लिए आयोजित किया गया है, जिसमें उन्हें आनंद लेने और सीखने का मौका मिलेगा. मुख्य अतिथि सौरभ राय ने कहा कि युवा हमारे देश के भविष्य हैं और यदि उन्हें आगे बढ़ना है तो उनमें नेतृत्वकर्ता की दृष्टिकोण होना चाहिए.

आत्मविश्वास की शक्ति
अमरेश सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब के सहयोग से झारखंड और बिहार के युवाओं को आगे बढ़ाने का प्रण लिया गया है. केपीएस डायरेक्टर शरद चंद्रन ने युवाओं को रोटरी क्लब में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का संदेश दिया. उन्होंने स्वामी विवेकानंद की कहानी साझा की, जिससे युवाओं में जोश और आत्मविश्वास भरा गया. कार्यक्रम के अगले सत्र में प्रीति सैनी ने ‘खुशी’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सभी बच्चों ने उत्साह से भाग लिया. इसके बाद अंजनी निधि के नेतृत्व में ‘आइस ब्रेक’ कार्यक्रम हुआ, जिसमें बच्चे एक-दूसरे से घुल-मिलकर बातचीत करने लगे.

समूह प्रदर्शन और म्यूजिकल नाइट
ग्रुप परफॉर्मेंस कार्यक्रम में छात्रों को समूह में बांटकर काम करने का सीख दिया गया. अंत में, म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्रों ने मिलकर विभिन्न गानों का आनंद लिया.कार्यक्रम के दूसरे दिन बच्चों को प्रकृति के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिसमें जीवन बैलेंस शीट डॉ अमित मुखर्जी के नेतृत्व में होगी. इसके बाद, बच्चों को ग्रामीण क्षेत्रों का दर्शन कराने ले जाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  Jamshedpur: रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट ने की यूथ लीडरशिप अवार्ड्स RYLA की घोषणा, जानिए कब और कहाँ होगा कार्यक्रम

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time