‘MANAS’ पोर्टल से जुड़े, Drugs के खिलाफ बनें समाज की ताकत – जिला स्तर पर भी नंबर जारी

जमशेदपुर:  नशीली दवाओं के अवैध व्यापार और सेवन पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार ने ‘मानस’ (Mental Health and Normalcy Augmentation System) नामक राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल शुरू किया है। इस पर नागरिक 24×7 टोल फ्री नंबर 1933 पर कॉल करके नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना दे सकते हैं।

किस तरह की शिकायतें करें
इस पोर्टल पर नशीली दवाओं की तस्करी, अवैध बिक्री-खरीद, भंडारण, निर्माण या मादक पदार्थों की गैरकानूनी खेती जैसी गतिविधियों की शिकायत की जा सकती है। प्राप्त सूचना की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारी करेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

पूर्वी सिंहभूम के नागरिक नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी स्थानीय स्तर पर टोल फ्री नंबर 112 या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर भी दे सकते हैं।

इस पहल का उद्देश्य समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त करना और एक सुरक्षित, स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ना है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: नक्सल प्रभावित गांव की बदली तस्वीर, झारखंड का यह गांव बना ‘Artist Village’

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

    प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

    Spread the love

    Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

    जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time