Jharkhand: झारखंड में इस बार राज्यपाल करेंगे झंडोत्तोलन, CM श्राद्ध-कर्म में व्यस्त

रांची:  स्वतंत्रता दिवस पर रांची के मोरहाबादी मैदान में इस बार राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तिरंगा फहराएंगे। आमतौर पर यहां मुख्यमंत्री झंडोत्तोलन करते हैं, लेकिन इस बार परंपरा में बदलाव हुआ है।

CM श्राद्ध-कर्म में व्यस्त
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध-कर्म में 16 अगस्त तक नेमरा में रहेंगे। इसी कारण राज्य सरकार ने मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन की जिम्मेदारी राज्यपाल को सौंपने का निर्णय लिया है।

दुमका में प्रमंडलीय आयुक्त करेंगे ध्वजारोहण
दुमका में झंडोत्तोलन का कार्य इस बार प्रमंडलीय आयुक्त करेंगे। राज्यपाल की औपचारिक सहमति मिलते ही इस बदलाव की आधिकारिक घोषणा होगी। वर्तमान में राज्यपाल राज्य से बाहर हैं और राजभवन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Shibu Soren Funeral: दिशोम गुरु का सात कर्म संस्कार संपन्न, CM हेमंत सोरेन ने निभाए पारंपरिक रीति-रिवाज

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय में प्रखंड स्तरीय स्पीक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मान लोहरा और प्रिया कुमारी रहीं प्रथम, दीपक कुमार मांझी ने द्वितीय व दीपिका कुमारी ने पाया तृतीय स्थान मुरी : शिक्षा विभाग की ओर से सिल्ली प्रखंड के पीएमश्री राजकीयकृत…

Spread the love

Muri : मुरी की रिया पाठक ने जीता ‘मिस ईस्ट जोन’ का खिताब, क्षेत्र में खुशी की लहर

मुरी : रांची के कांके स्थित मीडोज बैंक्वेट में महाबली एंटरटेनमेंट की ओर से ‘मिस्टर एंड मिसेस ईस्ट जोन’ फैशन एवं शूटिंग इवेंट का आयोजन किया गया। इस फैशन शो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time