Indian Independence Day 2025: जयपुर ब्लू पॉटरी से लेकर अंतरिक्ष मिशन तक — Google Doodle में सजा भारत

नई दिल्ली:  भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गूगल ने एक खास डूडल जारी किया, जो देश की पारंपरिक कला और उपलब्धियों को सलाम करता है। यह डूडल कलाकार मकरंद नारकर और सोनल वासवे (बूमरैंग स्टूडियो) ने तैयार किया है।

डूडल में भारत की सांस्कृतिक छाप
डूडल में ‘GOOGLE’ शब्द के हर अक्षर को अलग-अलग पारंपरिक टाइल डिजाइन से बनाया गया है।

G: जयपुर की प्रसिद्ध नीली मिट्टी की पॉटरी, फूल-पत्तियों की नक्काशी के साथ।

O: पुष्प आकृति के बीच स्पेसशिप, भारत के अंतरिक्ष मिशनों का प्रतीक।

O: क्रिकेट बॉल और बल्ला, खेल भावना का प्रतिनिधित्व।

G: पारंपरिक भारतीय डिज़ाइन।

L: शतरंज की गोटी, बौद्धिक खेलों की पहचान।

E: सिनेमा रील, भारतीय फिल्म उद्योग को सम्मान।

डूडल का संदेश
कलाकारों के अनुसार, यह डिज़ाइन भारत की समृद्ध परंपराओं और विश्वस्तरीय उपलब्धियों को एक साथ पेश करता है। इसमें जयपुर ब्लू पॉटरी, बंगाल की टेराकोटा और देश की वैज्ञानिक, खेल व सांस्कृतिक सफलता की झलक मिलती है।

स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति के आयोजन हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से अपना 12वां लगातार संबोधन देंगे। इस वर्ष का थीम “नया भारत” है, जो 2047 तक “विकसित भारत” के संकल्प को दर्शाता है। तिरंगे से सजे बाजार, गलियां और घर देशभक्ति के रंग में रंग गए हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : PM Modi के लाल किले से 12 साल – हर साल अलग अंदाज, इस बार भगवा रंग में आज़ादी का जश्न

Spread the love

Related Posts

US और इज़राइली हवाई हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिन के शोक और एक हफ़्ते की छुट्टी का ऐलान

तेहरान : ईरान की सरकारी टीवी ने एक भावुक पोस्ट लिखकर बताया किया कि सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खमेनेई अमेरिका एवं इजरायल की ओर से किए गए संयुक्त हमले में…

Spread the love

New Delhi : इज़राइल और ईरान के बीच जंग शुरू, ईरान ने कतर, बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी

नई दिल्ली :  इज़राइल और ईरान के बीच तनाव अब खुले संघर्ष में बदल गया है। इज़राइल ने दावा किया है कि उसने पहले हमला इसलिए किया ताकि ईरान के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *