Tata DAV Public School में स्वतंत्रता दिवस पर टॉपर छात्रों और विजेताओं को मिला सम्मान

गुवा:  टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के मार्च-पास्ट से हुई। मुख्य अतिथि डी. विजयेंद्र (चीफ, टाटा स्टील नोवामुंडी) ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान हुआ।

समारोह में विजन कुमार दास, संदीप केशरवानी, सुभाजित सेन, मिचेल साइबो हेब्रोन, निसार अहमद, सुभजीत कुमार, विजेंद्र नारायण मिश्र, डॉ. उमंग, डॉ. ए. इस चटर्जी, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान, हिंदी और अंग्रेजी भाषण, देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटिका प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि और प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइयां ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर 10वीं और 12वीं के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया:

12वीं विज्ञान: सिमरन कुमारी, गुरप्रीत सिंह, कशिश सिन्हा

12वीं कॉमर्स: वेदांत सुल्तानिया, रोहित दास, पूजा प्रजापति

10वीं: आर्यन प्रधान, सूचना शर्मा मंडल, अभिनव कश्यप

सीसीए, विज्ञान ओलंपियाड, खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं (चित्रकला, कविता लेखन, पोस्टर, पेपर बैग मेकिंग, निबंध लेखन आदि) में विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्णिमा और मल्लिका ने किया। धन्यवाद ज्ञापन ए.के. ठाकुर ने दिया। समारोह का समापन बच्चों में मिठाई वितरण के साथ हुआ।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Chaibasa: साईं अमन प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने प्रभात फेरी से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : MTMH के पास सड़क किनारे खड़े ठेले में आग लगने से मची अफरा तफरी, TATA STEEL के दमकल ने आग पर काबू पाया 

    जमशेदपुर : बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह स्थित ब्लड बैंक और (MTMH) के नजदीक सड़क किनारे लगने वाले ठेले-खुमचों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते…

    Spread the love

    Jamshedpur : पारडीह के गोल्डन लीफ रिसॉर्ट से धराया अपराधकर्मी मनीष सिंह, गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

    जमशेदपुर : कारोबारियों के लिए मुश्किल पैदा कर रहा अपराधी मनीष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि उसकी गिरफ्तारी पारडीह स्थित गोल्डन लीफ रिसोर्ट…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *