Jamshedpur: बाढ़ में फंसे 162 बच्चों को बचाने वाले थाना प्रभारी धनंजय पासवान सम्मानित

पोटका:  कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान को उनके कुशल नेतृत्व और बहादुरी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडे ने प्रशस्ति पत्र देकर
सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें हरिणा में बाढ़ प्रभावित 162 स्कूली बच्चों के सफल रेस्क्यू और कई बड़े मामलों के खुलासे के लिए दिया गया।

हाल ही में हरिणा स्थित लव कुश विद्यालय के 162 बच्चे बाढ़ में फंस गए थे। मुखिया सरस्वती मुर्मू, स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस टीम की मदद से थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस ऑपरेशन में शामिल पूरी रेस्क्यू टीम को भी सम्मानित किया गया।
बड़े मामलों के खुलासे में भी रहे आगे

धनंजय पासवान जामदा पंचायत के भेलाई डीह और पोड़ाडीह के चाँपी हत्याकांड जैसे गंभीर मामलों के सफल खुलासे के लिए भी चर्चा में रहे हैं। उनकी सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से कई अपराधों का समय पर समाधान हुआ।

सम्मान ग्रहण करते हुए थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने कहा,
“यह प्रशस्ति पत्र मैं थाना क्षेत्र के सभी लोगों को समर्पित करता हूं। उनके सहयोग से ही हत्याकांड का खुलासा और बाढ़ में फंसे बच्चों का रेस्क्यू संभव हो पाया। यह हमारी सामूहिक सफलता है।”

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: सरकारी कार्यालयों से स्कूल-कॉलेज तक बहरागोड़ा में लहराया तिरंगा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शनि शांति यज्ञ का आयोजन, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

जमशेदपुर : जुगसलाई के दुखु मार्केट स्थित रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड पर शनिवार को शनिदेव मंदिर में झारखंड शनि शांति यज्ञ (हवन) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

Spread the love

Bahragora : बकरीद को लेकर बहरागोड़ा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना परिसर में शनिवार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता नीत नितिन सुरीन की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time