Shibu Soren Funeral: गुरुजी की स्मृति में उमड़ेगा जनसैलाब, नेमरा में संस्कार भोज आज – शामिल होंगे यह दिग्गज

रांची:  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का श्राद्ध संस्कार आज उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में होगा। इस मौके पर दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बाबा रामदेव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, आरके आनंद समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

सुरक्षा और प्रशासनिक इंतज़ाम
बड़ी संख्या में भीड़ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 10 आईपीएस अधिकारी, 60 डीएसपी, 65 इंस्पेक्टर और 2,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। भीड़ प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। ट्रैफिक नियंत्रण के तहत गोला रोड पर शनिवार सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

गांव में भव्य तैयारियां
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीते कई दिनों से खुद तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। गोला चौक से गुरुजी के घर तक 25 किमी सड़क बनाई गई और किनारों पर 4000 स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। बिजली कटौती से निपटने के लिए 200 से अधिक जेनरेटर लगाए गए हैं। आगंतुकों की सुविधा के लिए 300 ई-रिक्शा, 3 बड़े पार्किंग स्थल, जैव शौचालय और पैदल मार्ग बनाए गए हैं। घर तक पहुंच आसान बनाने के लिए 500 मीटर की दो नई अप्रोच रोड बनाई गई हैं।

श्रद्धांजलि और संस्कार भोज
संस्कार भोज के लिए 5 विशाल पंडाल बनाए गए हैं, जिनमें एसी और कूलर की व्यवस्था की गई है। तीन बड़े भोजन पंडालों में पारंपरिक श्राद्ध भोजन और प्रसाद परोसा जाएगा। प्रत्येक पंडाल में गुरुजी की तस्वीर रखी जाएगी, जहां लोग पुष्पांजलि अर्पित कर सकेंगे। गुरुजी के जीवन और योगदान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी और स्मृति दीर्घा भी लगाई जाएगी।

परंपरागत विधान
15 अगस्त को गुरुजी का दशकर्म संथाली रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ। आज 16 अगस्त को संस्कार भोज आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिजनों के साथ विधि-विधान पूरे किए और तैयारियों का जायजा भी लिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Shibu Soren Funeral: दिशोम गुरु का सात कर्म संस्कार संपन्न, CM हेमंत सोरेन ने निभाए पारंपरिक रीति-रिवाज
Spread the love
  • Related Posts

    जगन्नाथ महोत्सव : पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक के शास्त्रीय गायन से समृद्ध हुई रांची की संगीत संध्या

    रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय ‘जगन्नाथ महोत्सव’ के मंच पर मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय…

    Spread the love

    Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

    जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time