Ramdas Soren Passes Away: नहीं रहे शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, पार्थिव शरीर पहुंचा रांची

रांची:  झारखंड के शिक्षा मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले दो हफ्तों से गंभीर हालत में इलाजरत थे।2 अगस्त की सुबह घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास में बाथरूम में फिसलकर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। परिवार के लोग तुरंत उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर गए, जहां जांच में ब्रेन में ब्लड क्लॉट पाया गया।
स्थिति गंभीर होने पर सुबह 9:30 बजे सोनारी एयरपोर्ट से उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली भेजा गया। अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी और वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।

राजनीतिक सफर
रामदास सोरेन झामुमो के बड़े नेताओं में गिने जाते थे और वर्तमान में घाटशिला से विधायक थे। चंपाई सोरेन के भाजपा में जाने के बाद हेमंत सोरेन ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल में कोल्हान का बड़ा चेहरा बनाकर शिक्षा मंत्री नियुक्त किया था। 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद भी उन्हें दोबारा मंत्री बनाया गया था।

पार्थिव शरीर रांची लाया गया
शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर लाया गया। विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा। इसके बाद घाटशिला ले जाकर मऊ भंडार मैदान और झामुमो शिविर कार्यालय में भी श्रद्धांजलि दी जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: पिता शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म के बीच CM ने निभाया राष्ट्रीय कर्तव्य, नेमरा में फ़हराया तिरंगा
Spread the love
  • Related Posts

    Muri: हाथियों के उत्पात से डरी-सहमी रहती है लक्ष्मी मांझी, तीन वर्ष बाद भी नहीं मिली आर्थिक मदद

    मुरी : झारखंड के अलग-अलग जिलों में इन दिनों हाथियों का उत्पात जारी है. फसल बर्बाद करने, घर में तोड़फोड़ करने के बाद अब हाथी लोगों की जान ले रहे…

    Spread the love

    Muri: स्व.सुखदेव बेदिया फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बालक वर्ग में बिरसा एफसी व बालिका वर्ग में नामकुम एफसी की टीम बनी विजेता

    मुरी : स्व. सुखदेव बेदिया चैम्पियन ट्रॉफी फुटबॉल मैच में बिरसा एफसी (बालक वर्ग) की टीम विजेता बनी. विजेता टीम को पूर्व विधायक सुदेश महतो ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *