Jamshedpur: वीर भगत सिंह फैंस क्लब की गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू, हुआ भूमि पूजन

जमशेदपुर:  गोलमुरी के बजरंग नगर स्थित वीर भगत सिंह फैंस क्लब द्वारा हर साल की तरह इस बार भी गणेश पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज धूमधाम से किया गया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा कर आयोजन की शुरुआत की।

क्लब के युवाओं ने बताया कि इस बार का गणेश पूजा आयोजन पिछले वर्षों से और भी भव्य व आकर्षक होगा। पूजा के दौरान भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की जाएगी।

भूमि पूजन अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य विपिन सिंह, बंटी सिंह, भरत बेहरा, लक्ष्मण बेहरा, ओमी सिंह, सरवन, चाणक्य शाह, बजरंग सिंह, विक्की सिंह, शिव सिंह, रवि सिंह, सूरज कुमार, विजय, रवि चौरसिया, श्वेत भारद्वाज, शुभम सिंह, देव सिंह, सोनू ठाकुर, रमन कुमार, भारत प्रसाद, भोलू ठाकुर, निलेश कुमार, मीठे सिंह, वीरू सिंह, विक्की जायसवाल, सोनू सिंह, अनुराग कुमार, सुनील यादव, पिंटू और आकाश सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।

समिति ने बताया कि गणेश पूजा के समय विशेष आकर्षक पंडाल सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्तों के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। भूमि पूजन के साथ ही तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Krishna Janmashtami 2025: कान्हा जन्म की रात आज, जानिए क्यों खीरा, छप्पन भोग और मोरपंख हैं खास?

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *