Jamshedpur: भूमि पूजन के साथ शुरू हुई टुईलाडूंगरी दुर्गा पूजा पंडाल की तैयारी

जमशेदपुर:  श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, टुईलाडूंगरी के आगामी भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। अनुष्ठान पंडित निरंजन रथ और पंडित प्रदीप्त कुमार दास की देखरेख में सम्पन्न हुआ। कमिटी के मुख्य संरक्षक राजू गिरी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव और महासचिव दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना की।

1934 से चली आ रही परंपरा
महासचिव दिनेश कुमार ने बताया कि 1934 से, आज़ादी के पहले शुरू हुई यह पूजा पहले उड़िया पूजा के नाम से जानी जाती थी। समय के साथ यह पंडाल अपनी भव्यता, थीम और माँ दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा के लिए पूरे शहर में प्रसिद्ध हुआ।

हर साल अलग-अलग सामाजिक संदेश देती यह पूजा न केवल शहरवासियों बल्कि आसपास के गाँवों से आने वाले श्रद्धालुओं का भी केंद्र होती है। पूजा पंडाल में भव्य मेले का भी आयोजन किया जाता है।

इस वर्ष का विशेष आकर्षण
इस बार भी पंडाल अपनी विशिष्ट थीम और प्रेरणादायी संदेश के लिए जाना जाएगा। माँ दुर्गा की प्रतिमा इस वर्ष भी शहर में विशेष पहचान बनाएगी। पंचमी के दिन से पूजा पंडाल श्रद्धालुओं और शहरवासियों के लिए खोल दिया जाएगा।

आज के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे –
राजू गिरी, मिथिलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, राजकुमार सिंह, सुनील चौधरी, अमोद कुमार सिंह, कृष्णा साहू, बी. श्रीनिवास राव, प्रशांत गिरी, किशोर कुमार राजा, रंजीत गुप्ता, बलकार सिंह, अजय कुमार साहू, आशीष दत्ता, राधेश्याम, राजेश कुमार, पांडे प्रधान, सुरेंद्र कुमार, सुदीप दास, भूषण कुमार, संजय कुमार दास, भास्कर दास, जितेन दास सहित अनेक गणमान्य लोग।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: वीर भगत सिंह फैंस क्लब की गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू, हुआ भूमि पूजन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साउथ प्वाइंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय के डायरेक्टर प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा के…

Spread the love

Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोआमुंडी में धूमधाम से मनाया गया ‘शिक्षक दिवस’

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोआमुंडी में शिक्षक दिवस का आयोजन उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सुमधुर गायन तथा भारत के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time