New Delhi : महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

  • 21 अगस्त को करेंगे नामांकन, पीएम मोदी और एनडीए नेताओं की मौजूदगी में हुआ ऐलान

भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत वरिष्ठ नेता शामिल हुए। जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राधाकृष्णन 21 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मेडिकल स्टोर में जेबकतरी, ग्राहक के 12 हजार से ज्यादा रुपये उड़ाए

एनडीए ने दिखाई एकजुटता, राधाकृष्णन के नाम पर बनी आम सहमति

चुनाव आयोग के अनुसार उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होगा और इसी दिन वोटों की गिनती भी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 25 अगस्त तय की गई है। बता दें कि मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अचानक इस्तीफा दे दिया था, जबकि उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक निर्धारित था। इस वजह से अब समय से पहले चुनाव कराए जा रहे हैं।

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में एआईकेकेएमएस ने चलाया बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान

पोटका : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को पोटका, जादूगोड़ा में बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। संगठन ने बताया…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर चांडिल निवासी राजेश पसारी को झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश संगठन मंत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time