Jamshedpur: भागवत कथा के छठे दिन कृष्ण-रुक्मिणी विवाह और प्रेम की परीक्षा का हुआ वर्णन

जमशेदपुर:  बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में चल रही भागवत कथा के छठे दिन सोमवार को कथा व्यास हिमांशु महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “सच्चे प्रेम की हमेशा परीक्षा होती है।” महारास की लीला के माध्यम से जीवात्मा और परमात्मा के मिलन की महिमा बताई।

महाराज ने चीरहरण, शरद पूर्णिमा की रासलीला, गोपी गीत और कंस वध की कथा का भी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मथुरा में अपने माता-पिता व नाना को कारावास से मुक्त कराने के बाद भगवान कृष्ण ने द्वारका नगरी का निर्माण करवाया और वहीं निवास किया।

 

इस अवसर पर महावीर नागेलिया, कुंज बिहारी नागेलिया, राजेश नागेलिया, ओमप्रकाश संघी, विनय अग्रवाल यजमान के रूप में उपस्थित रहे। प्रसाद का आयोजन मुरारी नागेलिया, ओमप्रकाश नागेलिया, ओमप्रकाश गोयल, मधुसुदन नागेलिया, अशोक नरेड़ी, वैभव राघव नागेलिया, अनिल गुप्ता व विजय नागेलिया की ओर से किया गया।

सातवें दिन मंगलवार को कथा व्यास हिमांशु महाराज धर्म, सत्य, कलियुग की महिमा तथा कृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाएंगे। कथा का समापन हवन और संध्या 8 बजे से प्रसाद वितरण के साथ होगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर की बेटी वंदिता वंदिता का परचम, ताइक्वांडो में जीता गोल्ड

Spread the love

Related Posts

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time