Deoghar: देवघर के पुराने सदर अस्पताल में फिर शुरू हुआ मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन

देवघर:  शहर के टावर चौक स्थित पुराने सदर अस्पताल परिसर में अब मरीजों को मोतियाबिंद का मुफ्त इलाज और ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से बंद पड़ी यह सेवा अब जरूरतमंदों और गरीबों के लिए फिर से शुरू की गई है।

अस्पताल में इलाज, जांच, ऑपरेशन और दवाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध होंगी। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि मरीजों को किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।
फिलहाल नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मृणाल सिंह और उनकी टीम मरीजों का ऑपरेशन कर रही है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से यहां मोतियाबिंद का ऑपरेशन बंद था, लेकिन अब इसे दोबारा शुरू किया गया है।

डॉ. सिंह ने कहा कि जिन लोगों को आंखों से संबंधित समस्या या मोतियाबिंद की दिक्कत है, वे अस्पताल आकर निःशुल्क उपचार का लाभ ले सकते हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर में जनता दरबार – DDC ने सुनीं समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : मुरी की रिया पाठक ने जीता ‘मिस ईस्ट जोन’ का खिताब, क्षेत्र में खुशी की लहर

मुरी : रांची के कांके स्थित मीडोज बैंक्वेट में महाबली एंटरटेनमेंट की ओर से ‘मिस्टर एंड मिसेस ईस्ट जोन’ फैशन एवं शूटिंग इवेंट का आयोजन किया गया। इस फैशन शो…

Spread the love

Muri : मुरी से दो अज्ञात व्यक्ति ले उड़े बेलोनो कार, कार मालिक ने पुलिस से बरामदगी की लगायी गुहार

मुरी : मुरी स्टेशन परिसर स्थित टेम्पो स्टैंड के पास से बीती रात दो अज्ञात व्यक्ति धोखा देकर एक सफेद बेलोनो कार लेकर फरार हो गए। कार मालिक रोशन महतो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time