Saraikela: सरायकेला में DISHA बैठक – मंत्री ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

सरायकेला:  समाहरणालय सभागार में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक हुई। बैठक में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, इचागढ़ विधायक सविता महतो, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, विद्युत, पेयजल, मनरेगा, आवास योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि जहाँ प्रगति धीमी है, वहाँ तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएं और सभी काम तय समय सीमा में पूरे हों। उन्होंने साफ कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

बिजली और जल आपूर्ति
22 फरवरी तक सभी खराब ट्रांसफार्मर बदले या मरम्मत किए जाएं।
जर्जर तार और खंभों को बदलकर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो।
हर-घर नल-जल योजना से सभी गांव-टोले जोड़े जाएं।
खराब चापाकल और जलमीनारों की मरम्मत के लिए ठोस योजना बने।

स्वच्छता और आपदा प्रबंधन
2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को जिलेभर में विशाल स्वच्छता अभियान चलाया जाए।
लगातार बारिश से प्रभावित परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को आवास योजना सहित अन्य लाभ उपलब्ध हों।

सड़क सुरक्षा और निर्माण
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कार्ययोजना बने।
खराब सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द हो।
सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
जिन योजनाओं में देरी या गड़बड़ी है, उनकी 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट दें।

स्वास्थ्य सेवाएं
सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में डॉक्टर, नर्स और CHO की उपस्थिति सुनिश्चित हो।
आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, शौचालय और बिजली उपलब्ध कराई जाए।
चांडिल अस्पताल में डायलिसिस केंद्र जल्द शुरू किया जाए।

शिक्षा
सभी विद्यालयों में छात्रों के लिए मूलभूत सुविधाएं और खेलकूद सामग्री उपलब्ध हो।
आवासीय विद्यालयों में योग्य बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सुदूर गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे। इसके लिए योजनाओं का प्रचार-प्रसार बढ़ाया जाए और योग्य लाभुकों को तुरंत जोड़ा जाए।

 

 

इसे भी पढ़ें :  राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में Hemant Soren होंगे खास मेहमान, विपक्षी एकता दिखाएगा बड़ा मंच


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्मामाइंस में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल बरामद

कपाली के मो. आबिद से 97 हजार रुपये में हथियार खरीदने का खुलासा, पुलिस खंगाल रही हथियार तस्करी का नेटवर्क जमशेदपुर : शहर में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ…

Spread the love

Potka: बंगला क्लब खैरपाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन को उमड़ रही भीड़

पोटका : बंगला क्लब खैरपाल में दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मूर्तिकार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time