Chaibasa: बेरोजगारी से जूझ रहे इलाके में बंद खदानें खोलने की उठी मांग, शहादत दिवस की तैयारी तेज

गुवा:  छोटानागरा गांव में झारखंड माइंस मजदूर यूनियन की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिला सदस्य बामिया मांझी ने की। बैठक में क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी पर गंभीर चर्चा हुई। यूनियन नेताओं ने कहा कि गुवा, किरीबुरू, मेघाहातुबुरू, चिड़ियां और मनोहरपुर टाटा स्टील नोवामुंडी खदानों में स्थानीय युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी तय हुआ कि बंद पड़ी खदानों को जल्द खोला जाए, ताकि बेरोजगारी की समस्या कम हो सके। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर लगभग खत्म हो चुके हैं और इससे लोगों की स्थिति लगातार खराब हो रही है।

साथ ही, आगामी 8 सितंबर को गुवा गोलीकांड शहीद दिवस मनाने पर भी चर्चा की गई। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई।

बैठक में बामिया मांझी, राजू महंती, गुरा मुर्मू, झामुमो पंचायत अध्यक्ष पागु मुंडा, सोहन मांझी, उलकी सिदू, मुगा चाम्पिया, लेबेया सिदू, मांगता सुरीन, मटा देवगम, लालू बेसरा, रोया सिदू और घानेश सिदू मुंडा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: RTI कार्यकर्ताओं का अल्टीमेटम – मांगें नहीं मानी गईं तो संसद के सामने धरना

Spread the love

Related Posts

Jadugora: मुखिया अनीता मुर्मू की अगुवाई में सबर नगर में चलाया गया मलेरिया उल्मूलन जागरूकता अभियान, स्कूल में बाटी गई ब्लीचिंग पाउडर

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड में बढ़ते मलेरिया एवं ब्रेन मलेरिया के मामलों को देखते हुए आज रविवार को डोमजुड़ी ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती अनीता मुर्मू एवं जिला परिषद सदस्य…

Spread the love

Potka : राम और कृष्ण का सम्मिलित स्वरूप ही रामकृष्ण परमहंस हैं: सुनील दे

पोटका : पोड़ा भालकी गांव में माताजी आश्रम, हाता द्वारा आयोजित आठ दिवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव का पंचम दिवस श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time