झाड़ग्राम: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सोमवार सुबह मेदिनीपुर रेलवे स्टेशन पर एक 8 वर्षीय मूक-बधिर बच्चे को सुरक्षित बचाया। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत की गई।
सुबह करीब 8 बजे आरपीएफ की टीम ने स्टेशन के मुख्य द्वार के पास एक बच्चे को अकेला भटकते देखा। पूछताछ में पता चला कि बच्चा बोल और सुन नहीं सकता, इसलिए अपना नाम-पता बताने में असमर्थ था। तलाशी के दौरान उसके पास से 2,857 रुपये नकद मिले।
बच्चे को तुरंत आरपीएफ चौकी ले जाया गया, जहाँ उसे नाश्ता कराया गया और दोस्ताना माहौल में संभाला गया। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन (खड़गपुर) को सूचना दी गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को उसकी बरामद राशि के साथ चाइल्डलाइन टीम को सौंप दिया गया। अब संस्था उसके पुनर्वास की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी।
आरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि अगर रेलवे स्टेशन या ट्रेन में कोई बच्चा अकेला या संकट में दिखे तो तुरंत रेलवे स्टाफ या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग की रक्षा के लिए उनकी टीम लगातार तत्पर है।
इसे भी पढ़ें : Kharagpur : हल्दिया रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर से धराया टिकट दलाल, आरपीएफ ने भेजा जेल
There is no ads to display, Please add some



















































