STR High School में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

सरायकेला:  STR High School सरायकेला संजय में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र नाथ महतो ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर की। उन्होंने कहा कि शिक्षक एक दीपक की तरह होते हैं, जो स्वयं जलकर अपने विद्यार्थियों के जीवन को रोशन करते हैं और उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस जैसे बड़े पदों तक पहुँचने लायक बनाते हैं।

 

विद्यालय के शिक्षकों ने भी डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि उन गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है जो बच्चों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। शिक्षक मार्गदर्शक, प्रेरक और सपनों को आकार देने वाले होते हैं, जो धैर्य और स्नेह से छात्रों के व्यक्तित्व को गढ़ते हैं।

इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच पर शिक्षकों के सम्मान में गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ—समीर कुमार समाल, अमित कुमार, मनोरंजन महतो, सीखा सामल, गोविंद पत्रो, चित्रलेखा हेम्ब्रम, मीनू महंती, प्रीति गोप, इस्तियाक, मोहन और साधु सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पिता की विरासत संभालने उतरेंगे सोमेश सोरेन, लड़ेंगे घाटशीला उपचुनाव


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ओल्ड एज होम में  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, डालसा सचिव बोले, बुजुर्ग बोझ नहीं अनुभव की पूंजी हैं 

    जमशेदपुर : अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर ओल्ड एज होम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि…

    Spread the love

    Jadugora : खुकड़ाडीह में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन, ग्राम सभा के महत्व के प्रति बच्चों को किया जागरूक जागरूक

    जादूगोड़ा : भारत सरकार के निर्देश पर पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में आज बृहस्यतिवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time