Jharkhand: पिता की विरासत संभालने उतरेंगे सोमेश सोरेन, लड़ेंगे घाटशीला उपचुनाव

घाटशीला:  झारखंड की राजनीति में चर्चित घाटशीला विधानसभा उपचुनाव का सस्पेंस खत्म हो गया है। पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के निधन से खाली हुई इस सीट पर अब उनके पुत्र सोमेश सोरेन उतरेंगे। सोमेश का कहना है कि पिता के अधूरे सपनों को पूरा करना उनका कर्तव्य है और घाटशीला की जनता इस बार भी उनके साथ खड़ी होगी।

झामुमो की परंपरा और टिकट की संभावना
हालांकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि टिकट सोमेश को ही मिलेगा। गिरीडीह उपचुनाव में स्व. जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को टिकट देकर जीत मिली थी। बेरमो उपचुनाव में कांग्रेस ने स्व. राजेंद्र सिंह के पुत्र अनूप सिंह को उतारा था और वे भी विजयी हुए। ऐसे में परंपरा के मुताबिक, घाटशीला में भी सोमेश को प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना प्रबल है।

भाजपा की तैयारी
उधर, भाजपा भी अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और उन्हें लगभग 75 हजार वोट मिले थे। भाजपा एक बार फिर बाबूलाल पर दांव खेल सकती है। कोल्हान क्षेत्र में चंपई सोरेन का गहरा प्रभाव है, और पार्टी उसी को साधने की कोशिश में है।

दिलचस्प होगा मुकाबला
घाटशीला उपचुनाव भावनात्मक और राजनीतिक समीकरणों का संगम बनता जा रहा है। झामुमो जहां भावनात्मक कार्ड के सहारे सोमेश सोरेन को उतार सकती है। भाजपा संगठन और क्षेत्रीय रणनीति के दम पर बाबूलाल सोरेन को आगे कर चुनौती देने की तैयारी में है। जैसे ही चुनाव आयोग उपचुनाव की औपचारिक घोषणा करेगा, घाटशीला की राजनीति में सियासी जंग और तेज हो जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पति की हत्यारोपी की रिहाई के खिलाफ मार्च निकालना पड़ा महँगा, पूर्णिमा नीरज सिंह केस दर्ज

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Bahragora : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने थाना प्रभारी से की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्र की विधि-व्यवस्था पर की चर्चा

बहरागोड़ा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने गुरुवार को बहरागोड़ा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा से शिष्टाचार मुलाकात की और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time