Tara Public School में नृत्य-संगीत और केक कटिंग के साथ मना शिक्षक दिवस

पोटका:  हरिवंश नगर स्थित तारा पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य कमलेश मिश्र ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद सभी शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को उपहार स्वरूप कलम भेंट कर आशीर्वाद लिया। शिक्षकों और प्राचार्य ने मिलकर केक काटा और इस विशेष दिन का उल्लास साझा किया। छात्राओं ने रंगारंग नृत्य और गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर शिक्षक हेमचंद्र पात्र, अंबुज प्रमाणिक और शुक्रा सिंह सरदार ने शिक्षा के महत्व और समाज में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्राचार्य कमलेश मिश्र ने कहा, “शिक्षक का वास्तविक सम्मान तभी होता है जब उनके पढ़ाए हुए विद्यार्थी जीवन में अपनी पहचान और मुकाम हासिल करते हैं।”

कार्यक्रम में शेखर मंडल, दुलाल मंडल, अर्जुन झा, निकिता गोप, संगीता पाल, सुषमा भकत, सुषमा मंडल, मनिषा नमाता, अनुपमा मंडल, शिल्पा बारिक, पानमुनी भुमिज, नमिता सरदार, जस्मीन मुर्मू, सुमित्रा बेहरा, दुलमी हांसदा और जोबा रानी मार्डी समेत विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : STR High School में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

    परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

    Spread the love

    Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

    पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time