Jamshedpur: सुदूरवर्ती गांव पहुँचे उपायुक्त, सड़क, जल मीनार और चेक डैम निर्माण का दिलाया भरोसा

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी गुरुवार को गुड़ाबांदा प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत पहाड़ पर बसे सुदूरवर्ती कारलाबेड़ा गांव पहुँचे। करीब 22–24 परिवारों वाला यह गांव अब तक सड़क सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों की मांग पर उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा और अन्य बुनियादी ढांचे भी चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जाएंगे।

मौके पर ही उपायुक्त ने अधिकारियों को जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल मीनार तथा खेती को सहारा देने के लिए चेक डैम निर्माण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से न केवल पेयजल की समस्या दूर होगी, बल्कि सिंचाई सुविधा मिलने से कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने पारंपरिक खेती के साथ-साथ नगदी फसल, बागवानी और औषधीय पौधों की खेती अपनाने पर जोर दिया। साथ ही पशुपालन, बकरी पालन और कुक्कुट पालन को अतिरिक्त आय का साधन बताया। उन्होंने कहा कि सड़क और जल सुविधाओं के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार तक पहुंच आसान होगी तथा पलायन की समस्या भी कम होगी।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि जिले के हर सुदूरवर्ती गांव तक विकास की बुनियादी सुविधाएं पहुँचें। उन्होंने निर्देश दिया कि कारलाबेड़ा जैसे गांवों की समस्याओं का सर्वे कर योजनाओं को प्राथमिकता से लागू किया जाए, ताकि ग्रामीणों के जीवन स्तर में ठोस सुधार हो।

 

 

इसे भी पढ़ें :


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  डिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने का निर्णय, पारडीह से बालिगुमा तक चलेगा अभियान

सड़क सुरक्षा को लेकर स्पीड गन कैमरा, साइनेज एवं नियमित गश्ती बढ़ाने का निर्देश; 71 अतिक्रमित स्थल कराए गए मुक्त जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की…

Spread the love

Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, दिसंबर 2028 तक पुनर्विकास पूरा करने का लक्ष्य, वंदे भारत कोचिंग डिपो और थर्ड लाइन योजना की भी समीक्षा

जमशेदपुर :  दक्षिण पूर्व रेलवे के एजीएम (उप महाप्रबंधक) मनीष जैन सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time