Jamshedpur: शेषनाथ सिंह ‘शरद’ को मिलेगा श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक सम्मान 2025

जमशेदपुर:  सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से इस वर्ष श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक सम्मान 2025 वरिष्ठ हिन्दी शिक्षक एवं कवि शेषनाथ सिंह ‘शरद’ को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान प्रत्येक वर्ष राष्ट्रभाषा हिन्दी दिवस पर राष्ट्रभाषा शिक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक को दिया जाता है।

शेषनाथ सिंह ‘शरद’ का जन्म बिहार के शाहाबाद जिले के मचकिया गांव में हुआ। स्नातक की पढ़ाई के बाद उन्होंने अपने गांव में विद्यालय की स्थापना की और उसे हाई स्कूल स्तर तक पहुँचाया। कुछ समय बाद विद्यालय स्थानीय ग्रामीणों को सौंपकर फकीरी जीवन अपनाया और देशभक्ति की ओजस्वी कविताओं से मंचों पर श्रोताओं को प्रेरित करते रहे। आपातकाल के दौर में उनकी कविताएँ विरोध सभाओं की मुख्य ऊर्जा हुआ करती थीं।

1981 में जमशेदपुर आगमन के बाद उनकी नियुक्ति साकची हाई स्कूल में हिन्दी शिक्षक के रूप में हुई, जहाँ उन्होंने 2011 तक अध्यापन किया। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे वर्कर्स कॉलेज में अतिथि शिक्षक के रूप में कोरोना काल तक विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते रहे।

‘शरद’ उपनाम उन्हें वरिष्ठ कवि श्याम नारायण पाण्डेय से मिला। मंचों और कवि सम्मेलनों में उन्हें महादेवी वर्मा, जानकी वल्लभ शास्त्री, गोपालदास नीरज और बुद्धिनाथ मिश्र जैसे दिग्गज कवियों का सानिध्य प्राप्त हुआ।

सम्मान समारोह 13 सितंबर, शनिवार को तुलसी भवन में होगा, जहाँ उन्हें अंगवस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र और ₹11,000 की नगद राशि भेंट की जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  डिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने का निर्णय, पारडीह से बालिगुमा तक चलेगा अभियान

सड़क सुरक्षा को लेकर स्पीड गन कैमरा, साइनेज एवं नियमित गश्ती बढ़ाने का निर्देश; 71 अतिक्रमित स्थल कराए गए मुक्त जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की…

Spread the love

Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, दिसंबर 2028 तक पुनर्विकास पूरा करने का लक्ष्य, वंदे भारत कोचिंग डिपो और थर्ड लाइन योजना की भी समीक्षा

जमशेदपुर :  दक्षिण पूर्व रेलवे के एजीएम (उप महाप्रबंधक) मनीष जैन सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time