जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने आज नई दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान काले ने रक्षा मंत्री से आशीर्वाद लिया और झारखंड से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा की। बातचीत में भाजपा संगठन की गतिविधियों, राज्य की प्रगति, जनता की खुशहाली और राष्ट्रीय सुरक्षा में झारखंड की भूमिका पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड भाजपा के उज्ज्वल भविष्य और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए शुभकामनाएँ दीं। साथ ही संगठन को और मजबूत करने की दिशा में मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन पर 20 नाबालिक बच्चे रेस्क्यू, धर्मांतरण की आशंका
There is no ads to display, Please add some



















































