Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन पर 20 नाबालिक बच्चे रेस्क्यू, धर्मांतरण की आशंका

जमशेदपुर:  टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात साउथ बिहार एक्सप्रेस से खरसावां जिले के आमदा से आ रही 17 नाबालिक लड़कियों और 3 नाबालिक लड़कों को रेस्क्यू किया गया। बच्चों के साथ एक फादर और एक सिस्टर भी मौजूद थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन बच्चों को जमशेदपुर के करनडीह में कथित “प्रशिक्षण” के बहाने लाया जा रहा था। मौके पर उपस्थित लोगों को शक हुआ और उन्होंने रेल पुलिस व चाइल्ड केयर को सूचित किया.

रेल पुलिस ने सभी बच्चों को तुरंत चाइल्ड केयर के सुपुर्द कर दिया। फादर और सिस्टर से पूछताछ की जा रही है। चाइल्ड केयर के अजय गुप्ता ने बताया कि साथ आए लोग कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं दिखा पाए। प्रथम दृष्टि में यह मामला धर्मांतरण से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और इस पूरे मामले की गहन जांच की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि “जीवन जीने की ट्रेनिंग” के नाम पर भोले-भाले आदिवासी बच्चों को धर्मांतरण के उद्देश्य से लाया जा रहा था।

पुलिस ने फादर और सिस्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सभी बच्चों को सुरक्षित चाइल्ड केयर सेंटर में रखा गया है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jadugora: राखा कॉपर खदान में शुरू हुई मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, सात गांवों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  बिष्टुपुर स्थित एलआईसी भवन में भीषण आग, कांफ्रेंस हॉल, 45 एसी और सैकड़ों कंप्यूटर स्वाहा

​जमशेदपुर : शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बिष्टुपुर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) भवन की चौथी मंजिल पर देर रात करीब सवा दो बजे भीषण आग लग गई। इस…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time