Potka: रंभा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी ने दवाओं के दुष्प्रभाव के बारे में गांव को किया जागरूक

पोटका:  रंभा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को रैली सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फार्मेसी के विद्यार्थियों की रैली से हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर दवा के दुष्प्रभाव और उससे जुड़ी सावधानियों के बारे में जानकारी दी।

द्वितीय सत्र में विद्यार्थियों ने एक नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें दवा लेने के बाद होने वाले विपरीत प्रभाव और उनकी रिपोर्टिंग की आवश्यकता को सरल ढंग से समझाया गया।

इस मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष राम बचन, सह सचिव विवेक बचन और असिस्टेंट प्रोफेसर रजत कुमार अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रजत कुमार ने कहा कि दवाओं का सेवन करने के बाद यदि कोई दुष्प्रभाव दिखे, तो उसे नजरअंदाज न करें और मरीज को भी इस बारे में जागरूक करें।

कार्यक्रम का संचालन दीपिका महतो ने किया और धन्यवाद ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसर मोनीषा संतरा ने दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में नमानि भुईंया, संध्या, मुनमुन मुक्ता तुर्की, अलीशा हेंब्रम, रिया रुचि, समीक्षा और शिल्पा की अहम भूमिका रही।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: अमरप्रीत सिंह काले ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात, राष्ट्रीय सुरक्षा में झारखंड की भूमिका पर किया विमर्श

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में पहुंचा नदी का पानी, मानगो के निचले इलाके का विधायक सरयू राय ने किया दौरा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक हो गई है। स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर चांडिल निवासी राजेश पसारी को झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश संगठन मंत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time