जमशेदपुर: ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने आज एक विशेष समारोह में झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच जेपी सिंह का स्वागत और सम्मान किया। जेपी सिंह को खेलो इंडिया एथलीट्स केकेआईए के प्रदर्शन मूल्यांकन शिविर में पुरुष और महिला वर्ग के लिए चयनित किया गया था।
यह शिविर अहमदाबाद स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) में आयोजित किया गया। पुरुष वर्ग का शिविर 21-27 सितंबर, 2025 तक और महिला वर्ग का 24-28 सितंबर, 2025 तक चला।
कार्यक्रम में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के गणमान्य व्यक्तियों ने जेपी सिंह का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। जेपी सिंह ने कहा कि मानगो स्थित कई स्कूलों के बच्चों में बास्केटबॉल में रुचि और प्रतिभा है। उन्होंने ट्रस्ट से आग्रह किया कि ऐसे बच्चों के लिए वर्कशॉप आयोजित की जाए ताकि उन्हें निशुल्क बास्केटबॉल प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।
मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान ने कहा कि जेपी सिंह ने हमारे युवाओं के लिए मिसाल कायम की है और पूरे जमशेदपुर का नाम रोशन किया है। इस मौके पर सैयद आसिफ अख्तर, मतीनुल हक अंसार, रिजवान अहमद, हाजी अयूब अली, शाहिद परवेज, हाजी फिरोज असलम, मोहम्मद फिरोज आलम, हाजी जमील असगर, रजी नौशाद, अपूर्वा पॉल, मोहम्मद जमालुद्दीन, नादिर खान, ताहिर हुसैन, मोहम्मद साजिद, करीम सिटी कॉलेज के सिद्दीक अली, हैंडबॉल प्लेयर तंजीम हैदर, बास्केटबॉल कोच आरिफ आफताब, हाजी अब्दुल हाफिज और सुरेंद्र सरमा सहित कई सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं के लोग मौजूद थे। जेपी सिंह को फूलों का गुलदस्ता और शॉल देकर सम्मानित किया गया।
There is no ads to display, Please add some


















































